प्रांतीय चौहान संस्था द्वारा चौहान समाज के बच्चों के लिए विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन... **************************** प्रांतीय चौहान संस्था (मुंबई) द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के सुअवसर पर दि. 15/8/2022 (सोमवार) को IDUBS हिंदी हाईस्कूल भांडुप, मुंबई में समाज के बच्चों के शैक्षणिक व मानसिक विकास के लिए शिष्यवृत्ति प्रोत्साहन परीक्षा, गुणगौरव पुरस्कार व सांस्कृतिक कार्यक्रम स्पर्धा का आयोजन बड़े ही उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम कक्षा चौथी से कालेज स्तर तक पढ़ाई कर रहे बच्चों की लिखित परीक्षा श्री रामदुलार चौहान व श्री राजेन्द्र सिंह चौहान की देखरेख में ली गई। जिसमें मेरिट के आधार पर हर कक्षा में प्रथम, द्वीतीय व तृतीय स्थान पाने वाले सफल छात्रों को कृष्णबहादुर जयकरण सिंह तथा अशोक इंद्रदेव चौहान जी की तरफ से नकद शिष्यवृत्ति प्रदान की गई। उसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिविलास चौहान जी, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री हरगोविन्द मानसिंह, नासिक से पधारे विशिष्ट अतिथि श्री प्रकाश चौहान जी व अन्य सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति में सम्राट पृथ्वीराज चौहान एवं माता सरस्वती जी को माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। अतिथि परिचय के बाद कार्याध्यक्ष श्री बृजेश सिंह द्वारा संस्था की विभिन्न समाजोपयोगी गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उसके बाद KG से लेकर कालेज स्तर तक के बच्चों को स्टेज पर बुलाकर उन्हें अपनी कला कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर दिया गया। जिसका मूल्यांकन संस्था द्वारा परीक्षक के रूप में नियुक्त श्री रामदुलार चौहान, जगदीश चौहान व ध्रुवराज चौहान द्वारा किया गया। तीनों परीक्षकों द्वारा दिए गए अंक के औसत प्राप्तांक के आधार पर हर कक्षा में प्रथम तीन स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। स्टेज पर आने वाले सभी बच्चों को नोटबुक, लांगबुक, कंपास बाक्स इत्यादि उत्तेजनार्थ पुरस्कार मुख्य अतिथि व अध्यक्ष के हाथों प्रदान किया गया, इसमें कुल 74 बच्चों ने भाग लिया। संस्था के सलाहकार श्री चन्द्रभूषण मानसिंह की प्रेरणा व मीडिया प्रभारी संतोष चौहान के प्रयास से Blood Donation Camp का आयोजन किया गया था, जिसमें अपने समाज के 24 लोगों द्वारा रक्तदान करके बड़ा ही नेक काम किया गया। साथ में लगाए गए नि:शुल्क नेत्र परीक्षण कैंप में 35 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराकर लाभ लिया। मुंबई मनपा. शिक्षण विभाग से सेवानिवृत शिक्षकद्वय संस्था के महामंत्री श्री नागेन्द्र सिंह व कामता प्रसाद चौहान का संस्था की तरफ से शाल वह स्मृति चिन्ह देकर सत्कार किया गया। जो बच्चे मार्च/अप्रैल 2022 की वार्षिक परीक्षा प्रथम श्रेणी में 60% या अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण किए थे उन्हें गौरव पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। जिसमें Jr. KG से कक्षा तीसरी तक कुल 36 बच्चों को उपाध्यक्ष अरुण इंद्रजीत सिंह की तरफ से, कक्षा चौथी से छठीं तक कुल 30 बच्चों को शत्रुघ्न चौहान की तरफ से, कक्षा सातवीं से नौंवी तक कुल 32 बच्चों को उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार चौहान की तरफ से तथा कक्षा दसवीं से कालेज स्तर तक कुल 43 बच्चों को संस्था के अध्यक्ष श्री हरगोविन्द मानसिंह की तरफ से, सबको मिलाकर कुल 141 बच्चों को गौरव पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कक्षा 10वीं, 12वीं तथा कालेज की फाइनल परीक्षा 75% या अधिक अंकों से उत्तीर्ण, विशेष योग्यता रखने वाले कुल 20 छात्रों को महागौरव पुरस्कार श्री अमर सिंह "मुन्ना चौहान" (विक्रोली) तथा श्री सन्तोष चौहान (नालासोपारा) के सौजन्य से कालेज बैग व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष श्री हरगोविन्द मानसिंह ने किया, मुख्य अतिथि का पद श्री हरिविलास चौहान जी ने सुशोभित किया, नासिक से श्री प्रकाश चौहान जी अपनी टीम के साथ उपस्थित होकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ व पुष्पहार देकर दानबहादुर सिंह, संतोष चौहान, रामदुलार चौहान, दिनेश सिंह, धीरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, राजा चौहान, संजय चौहान, इत्यादि संस्था के सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। सफल मंच संचालन महामंत्री नागेन्द्र सिंह द्वारा तथा आभार प्रदर्शन कार्याध्यक्ष बृजेश सिंह द्वारा किया गया। ---------------------------------------- नागेन्द्र सिंह (महामंत्री) प्रांतीय चौहान संस्था (मुंबई) |
|